मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप बीते कुछ समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी पद की प्राप्ति के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप बीते कुछ समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी पद की प्राप्ति के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको इस संबंध में शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे और आप अपने टारगेट को समय से पहले बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष उपलब्धि प्रदान कर सकता है। इस सप्ताह आपके सितारे बुलंदी पर नजर आएंगे। आपके पद और कद में वृद्धि होगी। आमजन के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लोग आपके द्वारा उठाये गये कदम या फिर फैसले का सम्मान करेंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा और मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आपका तन स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। किसी बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों और उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। माता-पिता की स्वीकृति से प्रेम संबंध विवाह में तब्दील होने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।