कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी मित्र अथवा व्यक्ति विशेष की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा होगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी मित्र अथवा व्यक्ति विशेष की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। इस सप्ताह आपको स्वजनों से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। सभी कार्य समय पर और मन मुताबिक होेने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको बहुप्रतीक्षित चीज की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको ऐश्वर्य के साधन और उपहारों की प्राप्ति होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों की लाइफ में किसी व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। पति-पत्नी के बीच परस्पर संबंध मधुर बने रहेंगे।
राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान उनका पद और कद बढ़ेगा। बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे थे तो इस दिशा में आपको तेजी से प्रगति होती नजर आएगी। आपको मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में और ज्यादा ताकतवर होकर उभरेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।