सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को गांठ बांध कर रख लेनी चाहिए। इस हफ्ते भूलकर भी अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और न ही उसे कल पर टालने की कोशिश करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली बेवजह की मुश्किलों के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती के कारण सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कामकाज में बदलाव और कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के असहयोग से आप परेशानी महसूस करेंगे। इस दौरान मौसम जनित बीमारी भी आपके शारीरिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान के साथ अपने शरीर का विशेष ख्याल रखें।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ तकरार हो सकती है। गृह क्लेश के कारण आपका कामकाज भी प्रभवित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उन पर आलस्य हावी रहेगा। किसी भी नियम-कानून को तोड़ने और वाहन तेज चलाने से बचें अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।