फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (2 to 8 December): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal:मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई बहुप्रतीक्षित समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई बहुप्रतीक्षित समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है। बीते कुछ समय से जिन समस्याओं को लेकर आप चिंतित चल रहे थे, इस सप्ताह उनका समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। शत्रुओं और विरोधियों पर आप विजय हासिल करेंगे। विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना भी पूरी हो सकती है। हालांकि कोई भी सौदा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। व्यावसायियों के लिए समय बेहद शुभ है।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपको अपेक्षा से अधिक लाभ होगा और बाजार में आपकी धाक बनेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें