फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (17 to 23 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Weekly Horoscope (17 to 23 Feb):नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव होने के आसार बनेंगे। यदि आप अपनी प्रोफेसन अथवा कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके मान-सम्मान आदि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से कठिनाई भरा रह सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ जाने से आप आर्थिक तंगी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के खर्चों को करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव होने के आसार बनेंगे। यदि आप अपनी प्रोफेसन अथवा कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता लाने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध करने अथवा बेवजह का तनाव लेने से बचें। इस सप्ताह पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें तथा 'ॐ भास्कराय नम:' मंत्र का जप करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें