Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह मन, वचन और कर्म से किसी को भी दु:ख देने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप खुद को जितना तमाम तरह के विवादों से दूर रखेंगे, उतना ही सुकून में रहेंगे।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह मन, वचन और कर्म से किसी को भी दु:ख देने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप खुद को जितना तमाम तरह के विवादों से दूर रखेंगे, उतना ही सुकून में रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर आत्मीयजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। इस दौरान आपको लोगों को जवाब देने से ज्यादा उन्हें सुनने और समझने की ज्यादा आवश्यकता रहेगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की बातों को इग्नोर करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त आय के साधन खोजने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई आदि से उचट सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र एवं घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको स्वजनों से जरूरत से ज्यादा अपेक्षा रखने की भूल नहीं करनी चाहिए अन्यथा उपेक्षा होने पर मानसिक पीड़ा होगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।