Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वजनों और शुभचिंतकों से समय पर सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर कन्या राशि के जातकों का मन इस सप्ताह थोड़ा उदास रहेगा। इस सप्ताह आपको कोई भी अनुबंध सोच-समझकर ही करना चाहिए अन्यथा उसमें लाभ की जगह हानि की आशंका बनी रहेगी। भूलकर भी शार्टकट से पैसा कमाने अथवा नियमों के उल्लंघन का प्रयास न करें। चूंकि यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत रहने वाला है, इसलिए धैर्य और विवेक के साथ काम करें।
सप्ताह के मध्य में आपको मातृ पक्ष से चिंता रहेगी। इस दौरान माता की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में चल रही उठापटक से भी आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में विरोधियों के सक्रिय रहने के बावजूद आपकी साख पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शत्रु पक्ष आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। कन्या राशि के जातक किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय अपने से बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।