फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (7 to 13 October): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही मुराद पूरी करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही मुराद पूरी करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष पर तबादले अथवा किसी महत्वपूर्ण पद को पाने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित रूप से वह मिल सकता है।

इस सप्ताह आपको पैतृक संपत्ति या फिर कहें वसीयत से लाभ होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी कार्य विशेष के पूरा होने पर आप राहत की सांस लेंगे। मसलन, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की गई यात्रा आपकी प्रगति एवं लाभ का बड़ा कारण बन सकती है। आपकी आय और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ आनंद के साथ बीतेगा। घर-परिवार से प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सिंह राशि के जातकों को पिता की तरफ से विशेष स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा। 

विज्ञापन


उपाय: उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को रोली, अक्षत और लाल पुष्प मिलाकर जल अर्पित करें तथा सूर्याष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें