कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और सुखों की प्राप्ति संभव है।
कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और सुखों की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। यदि आप विदेशी संस्था से जुड़े हुए हैं या फिर आप विदेश से संबंधित कोई कारोबार करते हैं तो आपको जीवन में आगे बढ़ने का कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष सफलता के योग बनेंगे। पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा।
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। कार्यों में अपेक्षित प्रगति से सुख एवं संतोष का अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।