फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 May 2024 05:31 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Virgo Weekly Horoscope : कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं।
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत के कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अचानक आने वाली दिक्कतों एवं मानसिक चिंताओं के चलते आपके भीतर निराशा का भाव बना रह सकता है। जिसका असर न सिर्फ आपके फैसलों पर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप परिस्थिति का मजबूती से मुकाबला करने से कतराएंगे और चीजों को बाद के लिए टालते जाएंगे।
व्यवसाय में मनचाहा लाभ न होने के कारण आपको कुछ हद तक निराशा का अनुभव हो सकता है। तमाम तरह के खर्चों में वृद्धि से लाभ प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को तमाम तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने कागजी काम समय से पूरे करके रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके चलते आपके भीतर शारीरिक थकान बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ हद तक चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट एवं अनिर्णय की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि ऐसे कठिन समय में आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। न सिर्फ आपके परिजन बल्कि इष्ट मित्र भी काफी मददगार साबित होंगे और आपका हौसला बढ़ाने का कार्य करेंगे। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं  का सम्मान करें।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें