Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आपके करियर और कारोबार में भी इस हफ्ते में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी पद या जिम्मेदारी की ख्वाहिश पाले हुए थे तो इस सप्ताह आपके बॉस आप पर मेहरबान होते हुए आपको दे सकते हैं। उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर बनाने के रास्ते में आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी पुराने कर्ज को चुकाने में भी आप काफी हद तक कामयाब हो सकते हैं।
छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें मनचाही कामयाबी मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह उत्तम है। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। इस संबंध में की गई यात्रा बड़े लाभ के साथ कारोबार में विस्तार का कारण बनेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको उन्नति के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपका स्वजनों के साथ के मेल-मिलाप होगा। किसी नाराज परिजन को आप अंतत: मनाने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: भगवान श्री गणेश की पूजा मोदक या मोतीचूर का लड्डू चढ़ाकर प्रतिदिन चालीसा का पाठ करें।