फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal:  सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने खानपान का ख्याल रखें और मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।
 
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान को छोड़कर अपने कर्म की साख को हिलाना होगा। तभी जाकर आपको अपेक्षा के अनुरूप कार्यों में सफलता और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान हासिल हो पाएगा। साथ ही साथ आपको इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर भी विशेष ध्यान होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने खानपान का ख्याल रखें और मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि के जातकों को लोगों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें धोखा मिल सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आर्थिक हानि का योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारी आपके कामकाज में कमियां निकाल सकते हैं। विरोधी पक्ष कूटनीतिक चालें चलेंगे जो आपके लिए आने वाले समय में कठिनाई का कारण बन सकती हैं। तमाम विषम परिस्थितियों के बीच आपके शुभचिंतक आपके साथ बने रहेंगे और आपको इन सभी मुश्किलों से बचने का रास्ता दिखाते रहेंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें