फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Nov 2023 10:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के करियर और कारोबार लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के करियर और कारोबार लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। जूनियर के साथ सीनियर भी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में मनचाही सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस दौरान कारोबार में खासा लाभ होगा और वे बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन अथवा वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन


पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आत्मीयजनों की छोटी-मोटी बात को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। इस दौरान आप पर पूर्व में किए गये वायदों और आश्वासनों को पूरा करने दबाव बना रहेगा। आपको छोटे-मोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत और संबंध की दृष्टि यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर स्वजनों या फिर लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही है तो उसे दूर करने के लिए आपको खुद पहल करना चाहिए और चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाना चाहिए। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको जीवनसाथी की अपेक्षाओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें