फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Mar 2024 12:45 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। डर के आगे जीत है। यदि आप इस मंत्र को गांठ में बांधकर सही दिशा में निरंतर प्रयास करते रहते हैं तो आपको अपने कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। खास बात यह भी कि आपके शुभचिंतक भी आपके द्वारा किए जाने वाले प्रयास में सहायक की भूमिका निभाएंगे। नतीजतन आपके कामकाज में आने वाली तमाम मुश्किलें आसानी से दूर हो जाएंगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से आने वाली कुछ दिक्कतें आपकी प्रगति में बाधक बन सकती हैं। जिसके चलते आपका कामकाज भी थोड़ा प्रभावित होगा। समय पर चीजें मनोकूल तरीके से संपन्न न होने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं रहेगा और सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें एक बार फिर आपके अनुकूल होने लगेंगी।
विज्ञापन


करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी सफलता या फिर उससे जुड़े किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान परिवार के संग तीर्थाटन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह धनु राशि पर उनके गुरुओं का आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और उसके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को अघ्य्र दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें