फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Mar 2024 12:45 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे और उन्हें अपने जूनियर का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे और उन्हें अपने जूनियर का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। इस सप्ताह यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को समय पर करने का प्रयास करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है। चूंकि इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके कार्य समय से पूर्व अच्छी तरह से पूरे होते हुए नजर आएंगे, ऐसे में आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सरकारी एवं कानूनी मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सरकारी योजनाओं में अटके धन की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपको किसी मांगलिक उत्सव, समारोह आदि में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। इस सप्ताह युवा वर्ग का अधकांश समय मौज-मस्ती में कटेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप महसूस करेंगे कि भाग्य का अपेक्षित सहयोग आपको मिल रहा है। कारोबार में विस्तार की योजना साकार रूप लेती हुई नजर आएगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सम रहने वाला है। इस सप्ताह भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में मित्रों संग पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी बांडिंग देखने को मिलेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करते हुए श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें