फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jul 2023 03:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपको धन का लेन-देन बड़ी सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपको धन का लेन-देन बड़ी सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप दबाव या असमंजस की स्थिति में कोई भी सौदा या निर्णय न करें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए चीजों को आगे के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से अपेक्षित परिणाम प्राप्त न होने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। इस दौरान आपको संतान से जुड़ी चिंता सताएगी।
विज्ञापन


घर में किसी बुजुर्ग को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और खानपान को ठीक रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको पेट संबंधी पीड़ा हो सकती है। लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें