फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jul 2023 03:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 
विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद करने का प्रयास करना चाहिए। आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी और आपको लाभ भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन


वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने पद और कद बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में इन अवसरों को हाथ से न जानें दे अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में वृश्चिक राशि के जातकों को नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचना चाहिए तथा कागज संबंधी काम को सही तरीके से सही समय पर निबटाना चाहिए अन्यथा उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और गायत्री मंत्र का एक माला जप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें