फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला हैं।
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति के नये अवसर लेकर आएगा। इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष मदद मिलेगी। जिसके जरिए आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। शुभचिंतकों और इष्टमित्रों की मदद से राहों की अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

पूरे सप्ताह आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। तन और मन से स्वस्थ रहने के कारण आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर आउटपुट देने में कामयाब होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ने से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। धन लाभ एवं उसमें वृद्धि के योग बनेंगे। परिजनों से अपेक्षित सुख एवं सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें