धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका हल निकल आएगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा आपके विरोधी सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह कारोबार में लाभ प्राप्ति के उत्तम अवसर बनेंगे। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे आपको वहां पर लाभ और सफलता मिलेगी।
पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। विदेश में करियर अथवा कारोबार करने की कामना पूरी हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पूरे सप्ताह आपकी अध्ययन में रुचि और एकाग्रता बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार की सुख-सुविधा के लिए कोई बड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगें और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को जल चढ़ाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अथवा 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप करें।