फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (05 to 11 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: इस दौरान आपको भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आप त्वरित लाभ के लिए शार्टकट लेने से बचें अन्यथा गलती होने पर बना-बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। सुखद पहलू यह है कि आपके द्वारा की गई परिश्रम और प्रयास का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आप नई योजनाओं पर कार्य करने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आप त्वरित लाभ के लिए शार्टकट लेने से बचें अन्यथा गलती होने पर बना-बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
विज्ञापन


राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही शुभ है। आप अपने विरोधियों को मात देते हुए सत्ता के शिखर की आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आपकी झोली में न सिर्फ पैसा बल्कि प्यार भी आकर गिरेगा। यदि आप किसी  के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। वहीं पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। इस सप्ताह आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बहुत अच्छी तरह से निभाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा केसर का तिलक अर्पित करके करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें