फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (02-08 सितंबर ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Sep 2024 05:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी बना हुआ है। ऐसे में धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करते हुए सचेत होकर कार्य करना बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि  

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यो को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा ही परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको मनचाही सफलता और लाभ मिले तो आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत बड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कतिपय पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मसलों के कारण आपका करियर और कारोबार भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी बना हुआ है। ऐसे में धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करते हुए सचेत होकर कार्य करना बेहतर रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बाजार में आई मंदी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि लाभ-हानि कारोबार का हिस्सा है और सप्ताह के उत्तरार्ध तक व्यवसाय पटरी पर लौटता हुआ नजर आ सकता है।  रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ सोच-समझकर बात-व्यवहार करने की जरूरत बनी रहेगी। इस सप्ताह किसी बात को लेकर लव पार्टनर से विवाद होने की आशंका है। किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें एवं खानपान का ख्याल रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प एवं हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें