Scorpio Weekly Horoscope: नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनके संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर मनचाही सफलता और स्वजनों का सहयोग मिलता नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के समय पर पूरे हो जाने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा। इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मुकदमें में विजय मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह सुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनके संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी।
इस सप्ताह सभी कार्य सुचारू रूप से होने पर आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यदि आपने पूर्व में कोई ऋण लिया था आप इस सप्ताह उसे चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों मनचाही सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में स्वजनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कुल मिलाकर कहें तो पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय शुभता लिए हुए है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का भी प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।