फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करियर-कारोबार में उन्नति करने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्हें सहकर्मियों और अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा और बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी।

सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात संभव है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें