Rare Coincidence in April 2022 All 9 Planets: साल 2022 का चौथा महीना अप्रैल और हिंदू नववर्ष का पहला माह चैत्र ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नया विक्रम संवत 2079 आरंभ होने जा रहा है और इस तिथि पर 09 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो जाएंगे। अप्रैल के महीने में दुर्लभ संयोग भी बनेगा जो बहुत ही खास होने वाला है। इस अप्रैल में सभी 09 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सभी ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करेंगे जिसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। अप्रैल के महीने में चंद्रमा, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ऐसा दुर्लभ संयोग बनने की वजह से देश-विदेश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक सेवाओं,मौसम समेत सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।