फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyog 2025: इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, गुरु बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग

Sun, 17 Aug 2025 01:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajyog 2025: 18 अगस्त को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
गजकेसरी योग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मन और माता का कारक ग्रह चंद्रमा करीब ढाई दिनों में राशि परिवर्तन कर लेते हैं जिस कारण से किसी न किसी ग्रह के साथ इनकी युति होती है रहती है। चंद्रमा की दूसरे ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। 18 अगस्त को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में। 
विज्ञापन


मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग लग्न भाव में बनेगा जिससे मिथुन राशि वालों के लिए शुभ परिणामों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग किसी नई योजना पर काम करने के लिए उत्सुक है उनके लिए आने वाले दिन अच्छे रहेंगे। करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। 

Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि का नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ


तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होने जा रहा है क्योंकि यह योग आपकी कुंडली के नवम भाव में बनने जा रहा है। जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी झुकाव दिखेगा। इस दौरान आपके जो काम बिगड़े हुए थे वह पूरे होंगे। आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। 

Budh Gochar: 30 अगस्त से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य के घर में प्रवेश करेंगे बुध देव

कुंभ राशि 
विज्ञापन

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र-गुरु की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। आर्थिक परेशानियां जो लंबे समय से पीछा कर रही थी अब उससे छुटकारा मिलेगा। इस दौरान जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको मनचाही नौकरी मिल सकती है। धन अर्जित करने के अवसरों में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Surya Gochar 2025: सूर्य का स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें