फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 महीने बाद राहु का राशि परिवर्तन, मिथुन राशि पर इसका कैसा होगा असर

Wed, 16 Sep 2020 05:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिथुन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रह एक निश्चित अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर कहा जाता है। साल 2020 में राहु ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत बड़ी ज्योतिषीय घटना है। राहु शनि के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। राहु एक राशि से दूसरी राशि में अपनी स्थान परिवर्तन करने के लिए करीब 18 महीनों का समय लेते हैं। राहु हमेशा वक्री चाल से ही चलते हैं। वक्री चाल का अर्थ उल्टी चाल से होता है। राहु-केतु ही ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं। 23 सितंबर से राहु मिथुन राशि को छोड़कर वृषभ राशि में वक्री चाल से चलेंगे। जब-जब राहु अपनी चाल बदलते हैं तब-तब इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। आइए जानते हैं राहु के राशि बदलने से मिथुन राशि के जातकों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2020
ज्योतिष में राहु 
23 सितंबर से राहु वृष राशि में वक्री चाल चलते हुए गोचर हो रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है। आम धारणा के अनुसार राहु और केतु को अशुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में राहु को क्रूर ग्रह माना जाता है। जिसके अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में राहु अशुभ भाव में बैठ जाता तो उस  व्यक्ति के जीवन में कई तरह के नकारात्मक परिणाण मिलने लगते हैं। राहु ग्रह को किसी अन्य राशि का स्वामित्व नहीं मिला हुआ। 
विज्ञापन

3 of 4
rahu ketu
तीसरे भाव में राहु 
जिनकी जन्मकुंडली में लग्न से तीसरे भाव में राहु रहते हैं उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने का जिम्मा स्वयं राहु ले लेते हैं और उसमें अदम्य साहस तथा पराक्रम की वृद्धि करते रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों को बाहुबली की संज्ञा दी जाती है जो सर्वसमर्थ रहते हैं और अपने शौर्य की गाथा मनवाने में दूसरों को मजबूर कर देते हैं। भाई बहनों के स्नेह के लिए ये उतने अच्छे नहीं रहते।
 
विज्ञापन

4 of 4
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2020
मिथुन राशि पर राहु के परिवर्तन का प्रभाव
आपके लिए राशि से बारहवें भाव में राहु का प्रवेश अधिक खर्च कारक यात्रा करवाएगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं व्यर्थ विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल रहेगा किंतु कष्टप्रद यात्रा करनी पड़ सकती है। संबंधी अथवा मित्र के द्वारा आर्थिक हानि हो सकती है अतः अधिक कर्ज देने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें