फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 में आमिर खान के सितारे क्या कहते हैं

Fri, 11 Mar 2016 04:02 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अाम‌िर खान - फोटो : aamir khan
विज्ञापन
आम‌िर खान एक गंभीर अभ‌िनेता माने जाते है और खुद को व‌िवादों से दूर रखने की कोश‌िश करते हैं इसके ल‌िए पार्टी और फंक्‍शन में कम ही देखे जाते हैं। लेक‌िन इन द‌िनों स‌ितारों ने इन्हें ऐसे उलझाया है क‌ि बार-बार व‌िवादों में उलझते जा रहे हैं।
विज्ञापन


वादों ने इन्हें इस कदर मुश्क‌िल में डाल द‌िया है क‌ि कई दोस्त भी इन द‌िनों इनके व‌िरोध में खड़े हो गए हैं। और यह सब शुरू हुआ है पीके फ‌िल्म से।

इस फिल्म के कुछ दृश्यों को 'हिन्दू मान्यताओं' का अपमान बता कर हिन्दू संगठनो ने इन पर हमला बोला। लेक‌‌िन इस व‌िवाद का इन्हें कारोबारी लाभ ही म‌िला। और यह सब इसल‌िए हुआ क‌ि उन द‌िनों आम‌िर सूर्य में मंगल की दशा में चल रहे थे।

अाम‌िर खान - फोटो : aamir khan
इसके बाद आम‌िर पर सूर्य में राहु की दशा चली। सूर्य में राहु की दशा अच्छी नहीं मानी जाती है। इस दशा के प्रभाव के कारण आम‌िर खान एक बार फ‌िर व‌िवादों में आ गए और असह‌िष्‍णुता पर द‌िए अपने एक बयान के कारण इन्हें काफी मुश्क‌िलों का सामना करना पड़ा है।

सूर्य में राहु की दशा अब समाप्त हो गई है और आम‌िर अब सूर्य में गुरू की दशा के प्रभाव में रहेंगे। यह दशा ज्योत‌िषशास्‍त्र में शुभ और मंगलकारी मानी गई। यह दशा अगस्त 2016 तक रहेगी। लेक‌िन जनवरी महीने में गुरु के साथ राहु का संयोग बनने वाला है।

ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना के अनुसार यह संयोग इनकी कुण्डली में सातवें घर में होने जा रहा है जो जीवनसाथी और साझेदारी का घर माना जाता है। राहु और गुरु का यह संयोग आमीर को दंगल में पटखनी देगा या कामयाबी का सेहरा बांधेगा। देख‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।
विज्ञापन

तो 2016 में इन हालातों से गुजरेंगे आम‌िर

अाम‌िर खान - फोटो : aamir khan
गुरू की दशा के प्रभाव के कारण ही व‌िवादों में उलझे आम‌िर को थोड़ी राहत म‌िली है। लेक‌िन जनवरी महीने में फ‌िर से इनकी जन्मपत्री में गुरू के साथ राहु का संयोग सातवें घर में बनने जा रहा है। गुरू राहु का यह संयोग साझेदारी के कामों में नुकसान दायक रहेगा। लग्न में बैठा केतु भी इनके स्वास्‍थ्य को प्रभाव‌ित करेगा। और कई बातों को लेकर भ्रम की स्‍थ‌ित‌ि बनाए रखेगा।

इन्हें दुर्घटना में चोट लग सकती है। पार‌िवार‌िक जीवन को लेकर भी इन्‍हें उलझन और परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के बाद गुरू राहु का साथ छोड़ देगा ज‌िससे स्‍थ‌ित‌ि थोड़ी बेहतर होगी। लेक‌िन सूर्य में शन‌ि की दशा आरंभ होने से कर‌ियर और स्वास्‍थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संभव है क‌ि इस बीच इनकी फ‌िल्म को भी बहुत अच्छा जनसमर्थन नहीं म‌िल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें