फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए अनुभवों के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा महीना

Mon, 02 Nov 2026 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई अनुभवों के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। इस दौरान आप परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और सही-गलत के बीच अंतर करना सीखेंगे।
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक संवेदनशील, दयालु, कल्पनाशील और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को समझने के साथ अपने जीवन में आदर्शों को महत्व देते हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मीन राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई अनुभवों के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। इस दौरान आप परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और सही-गलत के बीच अंतर करना सीखेंगे। महीने की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद और खराब स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकते हैं। हालांकि मुश्किल समय में मित्रों का सहयोग आपको राहत देगा। महीने के पहले हिस्से में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज और जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव हो सकते हैं। इनमें कुछ परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद तो कुछ परेशानी बढ़ाने वाले रहेंगे।

इस दौरान पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। किसी भी तरह के कर्ज और स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। महीने के शुरुआती दिनों में कामकाज की चुनौतियां आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन उत्तरार्ध में स्थितियां बदलेंगी। तीसरे सप्ताह में आपकी समझदारी और कार्यकुशलता कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन से प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने में सफल हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक संबंधों में इस महीने कभी अनुकूल तो कभी तनावपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। अपनों के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको स्वयं पहल करनी होगी। प्रेम संबंधों में भी जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता और विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। पुरानी बीमारी या शारीरिक परेशानी को अनदेखा न करें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लें। महीने के उत्तरार्ध में आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है।

उपाय
प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार के दिन चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें