फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर माह में सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Wed, 24 Sep 2025 11:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

October 2025 Grah Gochar: अक्तूबर माह में कई ग्रहों का गोचर होगा जिससे कई राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस माह आपके अधूरे काम पूरे होंगे और नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
1 of 4
अक्तूबर माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : adobe stock
October 2025 Grah Gochar : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्तूबर का महीना ग्रह और नक्षत्रों की चाल व स्थिति के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह में कई बड़े-बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर और देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। इस महीने बुध, मंगल, शुक्र ग्रह की स्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते नवपंचम, मालव्य और रुचक जैसे राजयोगों का निर्माण होने वाला है।

अक्तूबर माह में सबसे पहले 3 अक्तूबर को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। फिर इसी माह 24 अक्तूबर को दोबारा राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 9 अक्तूबर को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे और 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में जाकर रूचक नाम का राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस माह में शनि मीन राशि में पहले की तरह वक्री अवस्था में, गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं अक्तूबर में किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
धनु राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा। इस राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इस माह आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग किसी के साथ किसी बिजनेस में साझेदार हैं उनको उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। 

Shardiya Navratri 2025: आपकी कुंडली के किस ग्रह पर है किस देवी का नियंत्रण? जानें नौ दिनों का ज्योतिषीय महत्व
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही खास रहेगा। ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह पूरा हो सकता है। इस दौरान दोस्तों संग किसी योजना में भाग ले सकते हैं। कुछ वाद-विवाद जो लंबे समय से चल रहा था उसका निपटारा हो सकता है। इस माह रिश्तों में साथी संग भावनात्वक रूप से जुड़ाव महसूस होगा। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही अच्छा बीतेगा। आपको अपने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कुछ जरूरी काम जो इस माह रुके हुए थे उसके पूरे होने परिवार से धन-धान्य में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर-कारोबार में आपको एक नई ऊंचाईयां आपको प्राप्त होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें