Mesh Ka Varshik Rashifal in Hindi: साल 2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु समेत कई प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। राशि चक्र की पहली राशि मेष होती है और इसके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। साल 2025 में मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। साल के शुरुआती दिनों में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव में रहेगा। इस लिहाज से साल के शुरुआती कुछ महीनों में करियर-कारोबार के लिहाज से लाभ मिलने की अच्छी संभावना है, वहीं जैसे ही मई माह में गुरु का गोचर मिथुन राशि में होगा देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से तीसरे स्थान में आकर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेंगे। इस भाव में गुरु विराजमान होकर सातवीं द्दष्टि से आपके नवम भाव यानी भाग्य भाव में बढ़ोतरी करेंगे जिससे आपको लाभ पहले की मुकाबले ज्यादा होगा। इस दौरान आपके नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बनेंगें, वहीं व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं मेष राशि वालों के लिए साल 2025 क्या-क्या लेकर आ रहा है।
प्रेम संबंध भविष्यफल 2025
वर्तमान समय में गुरु का आपकी राशि से दूसरे भाव में होने से प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अच्छा चल रहा है। आपको प्रेम जीवन में लिप्त होने से आनंद की प्राप्ति हो रही है लेकिन जब साल 2025 के मध्य में राहु-केतु का गोचर होगा तब यह आपके पंचम भाव में असर करेगा, जिससे आपके प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां और दरार दिखने लगेगी।
साल 2025 के लिए यात्रा भविष्यफल
ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक साल 2025 में मेष राशि के जातकों के लिए यात्राओं के संबंध में वर्ष 2025 बहुत ही अच्छा सिद्ध होगा। आपकी राशि से 12वें भाव में राहु का गोचर विदेश यात्रा के अच्छे और प्रबल संकेत बता रहे हैं। जब मई 2025 में राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा तो विदेश यात्रा का योग बन रहा है।
पढ़ेंः अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यफल 2025