02 दिसंबर 2026 को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार के कारक ग्रह बुध राशि परिवर्तन करेंगे। पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर बुध तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह 22 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आइए जानते हैं बुध के गोचर करने से किन राशियों को फायदा होगा।
सिंह राशि
बुध का गोचर सिंह राशि के जातकों जातकों के लिए करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही ही अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपको अपनी मेहनत और प्रतिभा का फल मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनने की संभावना है। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। किसी तरह का को कोई कानूनी मामला अगर चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आने वाला दिन सकारात्मक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आर्थिक मामलों में शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और तरक्की के अच्छे अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आने वाले कुछ दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारी और तरक्की मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में नए-नए अवसरों के प्राप्ति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती के संकेत हैं। लाभ प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। धन लाभ के लिए आपके पास अचानक से मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।