Auspicious Days And Time To Purchase on Month Of May: यदि आप भवन, दुकान, फ्लैट या प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने कुल 8 दिन ऐसे हैं जो खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। वहीं, वाहन खरीदने के लिए 9 दिन उत्तम मुहूर्त बताए गए हैं।
Auspicious Muhurat Of May Month: हिंदू पंचांग के अनुसार मई 2025 की शुरुआत गुरुवार से हो रही है, जो अपने आप में ही शुभता का संकेत है। इस पूरे महीने में संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बहुत सीमित लेकिन विशेष शुभ तिथियाँ उपलब्ध हैं। यदि आप भवन, दुकान, फ्लैट या प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने कुल 8 दिन ऐसे हैं जो खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। वहीं, वाहन खरीदने के लिए 9 दिन उत्तम मुहूर्त बताए गए हैं।
विज्ञापन
Shanidev: इस तरह के काम करने पर शनिदेव देते हैं कष्ट, जीवन में आती है तरह-तरह की पीड़ा
मई महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ विशेष संयोग बना रही है, जिसमें शुभ कार्यों की शुरुआत या निवेश को फलदायी माना गया है। खासकर शुक्र, गुरु और चंद्रमा की अनुकूलता इन तिथियों को और भी प्रभावशाली बनाती है। इसलिए यदि आप नई गाड़ी, मकान या कोई भी अचल संपत्ति लेने का मन बना चुके हैं, तो इन मुहूर्तों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां देखें पूरी लिस्ट ।
दोपहर 1 बजकर 04 मिनट अगले दिन सुबह 05 बजकर 39 मिनट तक
पुनर्वसु
4 मई (रविवार)
सुबह 07 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
पुष्य
9 मई (शुक्रवार)
दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 33 मिनट तक
हस्त और चित्रा
11 मई (रविवार)
शाम 08 बजकर 01 मिनट से सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक (12 मई)
स्वाति
12 मई (सोमवार)
सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक
विशाखा, स्वाति
18 (रविवार)
शाम 06 बजकर 52 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक
श्रवण
19 मई (सोमवार)
सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक
श्रवण
23 मई, (शुक्रवार)
शाम 04 बजकर 02 मिनट से रात 10 बजकर 9 मिनट तक
रेवती
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।