फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल का गोचर, जानिए वृषभ राशि पर किस तरह पड़ेगा प्रभाव

Sun, 27 Jul 2025 03:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2025:  वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह कुंडली के सातवें और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। 28 जुलाई को यह आपके पंचम भाव गोचर करेंगे। यहां पर मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
मंगल का कन्या राशि में गोचर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई 2025 को मंगल कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को रक्त, साहस, भूमि, भवन, साहस, पराक्रम और युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। मंगलदेव कन्या राशि में गोचर करने के बाद 13 सितंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों के ऊपर किसी तरह का असर देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


Hariyali Teej 2025: इन 3 राशियों पर है शनि की कड़ी नजर, हरियाली तीज पर जरूर करें ये उपाय
विज्ञापन


वृषभ राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह कुंडली के सातवें और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। 28 जुलाई को यह आपके पंचम भाव गोचर करेंगे। यहां पर मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए आने वाला समय लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा की प्राप्ति के लिए जाना चाहते है उनको अवसर मिल सकता है। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। अगर कोई कानूनी वाद-विवाद चल रहा है उसमें आपकी जीत हो सकती है। 
विज्ञापन


Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल  का कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर

Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
-
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। 
- मंगल ग्रह को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। 
- मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। 
- भूमिपुत्र मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं, जबकि कर्क राशि में नीच के होते हैं।
- मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। 
- जिन जातकों की कुंडली मंगल शुभ स्थान पर और शुभ ग्रहों को प्रभाव में होते हैं ऐसा व्यक्ति बहुत ही निडर और साहसी होता है। 
- मंगल ग्रह के अशुभ स्थिति में होने पर जातक को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
- कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति का दांपत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें