Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई 2025 को मंगल कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को रक्त, साहस, भूमि, भवन, साहस, पराक्रम और युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। मंगलदेव कन्या राशि में गोचर करने के बाद 13 सितंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के ऊपर किसी तरह का असर देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।