Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह ऊर्जा, उत्साह, जोश, पराक्रम और साहस से भरे हुए हुए होते हैं। कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति के विवाह में कई तरह की परेशानियां आती हैं। मंगलदेव देव अब 13 सितंबर को अपनी राशि बदलने वाले हैं,जो कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भूमि,भाई, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अच्छा होता है वह स्वभाव से बहुत ही निडर और साहसी होता है। ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों का सामना डटकर करते हैं। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामितत्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि राशि में नीच के होते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से कन्या राशि पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
कन्या राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
मंगलदेव कन्या राशि वालों के लिए तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं, वहीं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से यह आपके दूसरे यानी धन भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने की संभावना बढ़ेगी। लेकिन दूसरी तरफ आपके भाग्य में कमी और प्रगति में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान जो लोग नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके लिए कई बेहतर विकल्प होंगे। व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयासों में वृद्धि होगी और इस सिलसिले में यात्राएं भी कर सकते हैं। आपकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति होगी। वैवाहिक जीवन में आपको इस समय अच्छा तालमेल बैठाकर आगे बढ़ना होगा।