फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2025: मंगल का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए मीन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Tue, 16 Sep 2025 11:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Transit 2025:मीन राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके अष्टम भाव में हुआ है। कुंडली का आठवां भाव अचानक होने वाले घटना और आयु से होता है।
विज्ञापन
मंगल गोचर 2025 - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mangal Gochar 2025: मंगल अब राशि परिवर्तन कर चुके हैं। 13 सितंबर 2025 को मंगल कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल तुला राशि में 26 अक्तूबर तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं फिर अगली राशि में गोचर होते हैं। मंगलदेव इसके बाद अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को बहुत ही पराक्रमी, साहसी और जुझारू ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में मंगल शुभ स्थानों में रहते हैं या फिर अच्छे ग्रहों के साथ अच्छा संबंध बनाते हैं,वे बहुत ही साहसी और पराक्रमी होते हैं। जब-जब मंगल का गोचर होता है तब-तब देश-दुनिया में किसी न किसी तरह की उथल-पुथल रहती है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, जोश, पराक्रम, युद्ध और सेना का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को राशिचक्र में पहले और आठवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह मकर राशि में उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं। मंगल के गोचर करने से इसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल के गोचर से मीन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


मीन राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके अष्टम भाव में हुआ है। कुंडली का आठवां भाव अचानक होने वाले घटना और आयु से होता है। ऐसे में मंगल के गोचर करने से आपको अपने द्वारा किए गए प्रसासों का पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने शुत्रओं पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। मंगल का तुला राशि में गोचर होना और आपकी राशि से आठवें भाव में होना वैवाहिक जीवन में कुछ असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मंगल के गोचर से मीन राशि वालों के करियर की बात करें तो आपको बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक नजरिए आपके लिए मंगल आपके खर्चो में अचानक से वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन

 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Trigrahi Yog in Tula Rashi: तुला राशि में होगा तीन बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें