फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Ast 2025: 07 नवंबर को मंगलदेव होंगे अस्त, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Wed, 05 Nov 2025 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Ast 2025: युद्ध, साहस और पराक्रम के ग्रह मंगल अभी अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान हैं जो अब 07 नवंबर 2025 को इसी राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे। मंगल के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
मंगल वृश्चिक राशि में होंगे अस्त - फोटो : adobe stock
Mangal Ast 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, ग्रहों के गोचर करने के अलावा ये समय पर मार्गी, वक्री, अस्त और उदय होते हैं जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। युद्ध, साहस और पराक्रम के ग्रह मंगल अभी अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान हैं जो अब 07 नवंबर 2025 को इसी राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे। मंगल के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। 

Surya Gochar 2025: 19 नवंबर से इन राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव, नौकरी से लेकर व्यापार तक में होगा लाभ

विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलदेव आपके पहले और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह 7 नवंबर को अस्त होकर आपके अष्टम भाव में होगा। ऐसे में इस दौरान मेष राशि वालों के कार्यो में रुकावटें, बाधाएं और देरी हो सकती है। मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग नौकरीपेशा हैं और इस दौरान नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। आपके लिए नौकरी बदलना अच्छा और फायदेमंद रहेगा। व्यापार में कुछ अतिरिक्त फायदा आपको मिल सकता है। आपको इस दौरान बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। सेहत में चिंताएं पहले की तरह बनी रहेगी। 

Predictions 2026: शुक्र-शनि युति से साल 2026 में होने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए मंगल पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और 07 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में रहते हुए आपके पंचम भाव में अस्त होंगे। ऐसे में आपको संतान की तरफ से जुड़ी इससे खुशियां आपको सुनने को मिल सकती है। इस दौरान आपको मानसिक शांति और सुकून प्राप्ति होगा। करियर के मामले में आपको नए मौके और अवसर प्रदान होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं मंगल के अस्त होने पर व्यापार में अच्छा खासा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग प्रेम और सहयोग बना रहा है। लेकिन इस दौरान सेहत में मामूली रूप से गिरावट देखने को मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और नवम भाव के स्वामी हैं और मंगल का स्वराशि वृश्चिक में अस्त आपके चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा भाव माता, सुख, वाहन और भूमि से संबंधित है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को घर-परिवार में सुख-शांति आसानी के साथ नहीं मिलेगी। पारिवारिक जीवन में इस दौरान तनाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर-कारोबार में आपका उतना लाभ नहीं मिलेगा जितना आपने सोचा होगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्दि होगी और आप ऐशोआराम में कुछ धन खर्च करने में कामयाब रहेंगे। मंगल के अस्त होने पर जीवनसाथी के साथ वक्त बिताकर आप खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें