Mars And Saturn Combination: फरवरी का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी अहम है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस महीने पंचग्रही योग का संयोग भी बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पराक्रमी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 7 अप्रैल तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मकर राशि में प्रवेश का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह इनकी उच्चराशि है। कई राशि वाले जातकों के लिए तो ये रूचक योग का निर्माण भी करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के होते हैं।
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शनिदेव की राशि में होने जा रहा है जहां पहले से ही शनिदेव मौजूद हैं। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और मंगल के बीच शत्रुता का भाव होता है। ऐसे में शनि और मंगल एक ही राशि में होने पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते है कुछ राशियों पर प्रभाव...