Mahanavami Kab Hai: शारदीय नवरात्रि में 'महानवमी' नवरात्रि का आखिरी दिन होता है और इसी के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महानवमी पर देवी की विधि-विधान से पूजा करने और उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, भक्तों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोवांछित फल का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, महानवमी पर राशि के आधार पर कुछ खास चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महानवमी के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना लाभकारी माना जाता है।