astrology
जुलाई में ग्रहों के परिवर्तन से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही अहम रहेगा। इसमें प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन है और कुछ ग्रह वक्री चाल से चलेंगे। ऐसे में सभी राशियों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर शुभ, कुछ पर अशुभ और बाकी पर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार जुलाई के महीने में मेष, मिथुन ,कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए महीना बहुत ही अच्छे से बीतेगा। धन लाभ और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं कन्या,तुला और वृश्चिक राशि वालों का कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वृषभ, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए महीना मिलाजुला रहने वाला होगा।