फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Horoscope Prediction: गुरु और शनि दिलाएंगे इन पांच राशि वालों को दिलाएं नौकरी और धन लाभ, जानें प्रभाव

Fri, 10 Jul 2026 07:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरु का कर्क राशि में होना और शनि का मीन राशि में होना मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा।
विज्ञापन
शनि-गुरु की चल का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

July Horoscope Prediction:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। जब भी इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव आता है तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के लोगों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु अभी कर्क राशि में हैं और शनि मीन राशि में हैं। ज्योतिष में शनि का गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में आना बहुत अच्छा नहीं माना जाता। वहीं गुरु का कर्क राशि में गोचर शुभ संकेत हैं। 
विज्ञापन


इन राशियों को होगा लाभ
गुरु का कर्क राशि में होना और शनि का मीन राशि में होना मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान इन राशियों के अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतरीन और अच्छे मौके मिलेंगे। नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जो लोग कारोबार में हैं उनको नए तरह की योजना में अच्छा खासा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। इन राशि वालों को आने वाले समय में कोई बड़ा फायदा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

इन राशियों को रहना होगा संभलकर
शनि के मीन राशि में और गुरु के कर्क राशि में होने से मिथुन, तुला, धनु , कुंभ और मीन राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। इस दौरान इन राशि वालों को आने वाले दिनों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। इस दौरान आपके ऊपर खर्चों का दबाव भी ज्यादा रह सकता है। सेहत में इन राशि वालों को गिरावट देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


ज्योतिष में शनि 
सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि न्याय, कर्म, अनुशासन और धैर्य के कारक होते हैं। शनि तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। इसके अलावा शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 
ज्योतिष में गुरु
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। गुरु ज्ञान, धर्म, धन, विवाह, संतान और शिक्षा के कारक ग्रह है। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अच्छी पोजिशन में होते हैं उनके जीवन में कभी भी मान-सम्मान और धन की को कमी नहीं रहती है। 

Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग

Chandrama Gochar: 10 से 12 जुलाई तक इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर काम में हो सकते हैं सफल
विज्ञापन


Sun Nakshatra Transit: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर, 20 जुलाई से इन 4 राशियों को कार्यक्षेत्र में होगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें