फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी राशिफल: सूर्य का गोचर आज, इन छह राशियों को मिलेगा संक्रांति में विशेष लाभ

Wed, 15 Jan 2020 12:32 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग माघ कृष्ण की पंचमी तिथि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। चंद्रमा आज सिंह राशि में स्थित है। सबसे अहम बात ये है कि आज मकर संक्रांति का पर्व भी है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 15 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चे बढ़ेंगे। किसी आवश्यक कार्य के लिए आप कर्ज भी ले सकते हैं और संभवत: यह कर्ज आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य में वृद्धि होगी। घर के बड़ों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता देंगी, हालांकि बड़ी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल शांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज का दिन कमजोर रहेगा और आप अपने काम में व्यस्तता के चलते प्रिय की बात नहीं मान पाएंगे, जिसका उन्हें अफसोस होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपने प्रिय के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, क्योंकि जीवन साथी अपने स्वभाव में उग्रता के चलते आपको दबाने की कोशिश करेगा। शांति से काम लेना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा घर से कोई व्यक्ति यात्रा पर जाने के लिए निकल सकता है। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। काम पर फोकस आपकी अहम चुनौती होगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का दिन रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को पूरा करेंगे। घरेलू खर्चे से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी। व्यापार के मामले में आप का दिन सामान्य रहने वाला है, हालांकि जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें आज काफी परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मन में नए विचार आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए बेहतर रहेगा। आप की गई यात्रा को मानसिक रूप से उर्जा भी देगी और सफलता भी प्रदान करेगी। घर के छोटे लोगों का सहयोग आपके व्यापार में मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, जिससे आपको थोड़ा ध्यान देना होगा पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय उनकी बातों को समझ पाएगा। भाग्य के सहारे काम को छोड़ना बेहतर नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अनुकूलता देगा। पैसा इकट्ठा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। इसके लिए आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ी है, इसलिए ऑफिस के सच्चे हकदार हैं। इनकम बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो थोड़ा तनाव दिखाई दे रहा है, लेकिन कोई भी गंभीर समस्या नहीं होगी, इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मानसिक रूप से आज खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे और बड़े-बड़े निर्णय लेंगे, जिससे आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। दांपत्य जीवन में भी खुशी बढ़ेगी और अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा उपहार में देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर बनेगी, लेकिन काम से संतुष्ट नहीं होंगे और नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रिय को अपने मन की बातें बताएंगे। कठिन परिश्रम के बल पर आप आज के दिन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी से व्यर्थ में झगड़ा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी के झगड़े में ना पड़ें।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन को बेहतर बनाने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन आपके खर्चे बहुत बढ़ जाएंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ेगा। सोच समझकर खर्च करने की आदत डालें। परिवार का वातावरण बहुत ही खुशनुमा रहेगा और घर को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रख कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी, नहीं तो रिश्तो में तनाव बढ़ेगा। घर के छोटों से कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार भी खुलकर करेगा जिससे आपकी खुशी कई गुना बढ़ जाएगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी और आप काम के विस्तार के बारे में विचार करेंगे और यात्रा भी करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी, जिससे हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे और आपके पास काफी समय बचेगा, जो अपने परिवार को देंगे। इससे परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर आप भी राहत की सांस लेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं। उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे या नहीं आप कई मोर्चों पर बेहतर तरीके से दिन बिताएंगे। क्षेत्र की स्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन आज आपको अपने सहकर्मियों पर निर्भर रहना होगा और उनसे अच्छा व्यवहार ही आपको आगे बढ़ाएगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक से कुछ अटके हुए काम बन जाएंगे और कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं, इसलिए आपको ना ही अधिक खुशी होगी ना ही अधिक दुख होगा। अपने कार्यों को सही अंजाम देने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य त्याग कर काम करें। पारिवारिक जीवन से लेकर दांपत्य जीवन तक आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका काम आपको धन दिलवाएगा, लेकिन खर्चे अधिक होंगे और आपका प्रेम संबंध भी खर्चे का कारण बन सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय को कोई चीज खरीद कर दे सकते हैं। खुशनुमा यात्रा से आपका दिन बन जाएगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और मानसिक रूप से तनाव भी बढ़ेगा। वहीं दांपत्य जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी के द्वारा को समाज में ख्याति प्राप्त होगी। उनके साथ किसी धर्म कर्म से जुड़े काम में हिस्सा लेंगे। जैसे आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा, क्योंकि उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में नजर आएगी और आप को अच्छा लाभ भी होगा। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
अकेले आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमी का एहसास होगा, जिससे मानसिक रूप से तनाव भी होगा और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और आप परिवार वालों का सानिध्य प्राप्त करेंगे। ऑफिस में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी और आपके काम को तारीफ भी हासिल होगी। भाग्य का आपको साथ मिलेगा और परिवार की महिलाएं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी और किसी पुरानी योजना के फिर से चालू हो जाने से आपको लाभ होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार और काम के बीच आपको संतुलन बिठाना होगा, नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें। आमदनी बढ़ेगी। थोड़े से खर्चे भी रहेंगे, लेकिन उन से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें