Guru Margi: गुरु के गोचर का सभी राशि के जातकों पर बेहद खास प्रभाव पड़ता है। गुरु शुभता, वैवाहिक जीवन, धर्म और भाग्य के कारक ग्रह हैं।
- फोटो : अमर उजाला
24 नवंबर 2022 को गुरु ग्रह मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मीन राशि गुरु की स्वयं की राशि है। वैदिक ज्योतिष में गुरू का गोचर करना और चाल बदलना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी 9 ग्रहों में बृहस्पति एक प्रमुख ग्रह माना गया है। यह एक वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं। अभी गुरु मीन राशि में हैं। गुरु के गोचर का सभी राशि के जातकों पर बेहद खास प्रभाव पड़ता है। गुरु शुभता, वैवाहिक जीवन, धर्म और भाग्य के कारक ग्रह हैं। गुरु शुभ फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह अच्छे भाव में रहते है वे सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। गुरु के कारण जातक के जीवन में खुशियां आती हैं। गुरु 24 नवंबर को अपनी स्वराशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियो के जातकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
गुरु का मीन राशि में मार्गी होना और प्रभाव
गुरु 24 नवंबर 2022 को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह को धर्म, विवाह, मान-सम्मान और शुभता प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु के स्वयं की राशि में मार्गी होना जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में, सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होंगे। जो लोग विवाह के योग्य है और कोई नया कार्य या नया व्यापार शुरू करने वाले उनके लिए गुरू का मार्गी होना किसी तरह के वरदान से कम नहीं होगा। इससे अलावा जो लोग नौकरी की खोज में पिछले कई दिनों से प्रयासरत हैं उन्हे सफलता मिलेगी। सेहत के लिहाज से भी गुरु का स्वयं की राशि में मार्गी होना अच्छा संकेत है। गुरु का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए उनके भाग्य में बढ़ोत्तरी प्रदान करेगा।
गुरु का मार्गी होना और मीन राशि पर प्रभाव
गुरु 24 नवंबर को स्वयं की राशि मीन में चाल बदलने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशियों को किसी न किसा ग्रह का स्वामित्व प्राप्त है। इस क्रम में देवगुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामित्व मिला हुआ है। मीन राशि के जातकों के लिए गुरु पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। गुरु पहले भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु पर शनि की द्दष्टि भी पड़ रही है। इस कारण से मीन राशि के जातकों के करियर और जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुभ फल की प्राप्ति संभव है। धर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली होगा।
विज्ञापन
मीन राशि में गुरु के मार्गी होने पर बनेगा विशेष योग
24 नवंबर को गुरु के स्वराशि मीन में मार्गी होने पर हंस पंच महापुरुष नाम का योग बनेगा। यह योग धन, व्यापार और करियर में वृद्धि का कारक होता है। वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक हंस पंच महापुरुष योग से जातकों को कार्यों में सफलता और बुद्धि कौशल में तीव्र विकास दिलाता है। यह योग भाग्य में बढ़ोतरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।
सभी राशियों पर गुरु के मार्गी होने का प्रभाव
गुरु के मीन राशि में मार्गी होने पर इसका सभी राशियों के जातकों के पर कैसे प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।