Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, भाग्य, ज्ञान, धन, विवाह और उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब 13 महीनों का समय लेते हैं लेकिन इस समय गुरु अतिचारी अवस्था में हैं यानी गुरु अपनी सामान्य चाल से कई गुने अधिक चाल से चल रहे हैं। इस कारण गुरु जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 02 जून को देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन से अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु के उच्च राशि में होने से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 5
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली की आठवां भाव अचानक धन लाभ, गुप्त विद्या, साधना और आध्यात्मिक ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने का मिलाजुला असर धनु राशि वालों को मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली का बारहवां भाव खर्चों , सेहत और विदेश यात्रा से जुड़ा होता है। ऐसे में इस भाव में शुभ ग्रह का होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में गुरु के प्रभाव से आपक खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 5
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु आपकी कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी देव हैं, जो 02 जून को आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का छठा भाव अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अच्छा नहीं रहेगा इस राशि के जातकों को धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकात है। करियर में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी आपको करना होगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार से संबंधित हैं उनको हानि उठानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति पहले और दशम भाव के स्वामी हैं, जो 2 जून को गोचर करने से यह आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। करियर के क्षेत्र में आपको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनको अच्छी सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान किसी तरह के पैतृक संपत्ति के मिलने की भी अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।