फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, जानिए धनु राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?

Sat, 06 Dec 2025 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Gochar 2025: 4 दिसंबर 2025 से धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
guru gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। इन्हें देवगुरु का दर्जा मिला हुआ है। यह बुद्धि, धर्म, ज्ञान, सुख, सौभाग्य, धन और विवाह के कारक ग्रह होते हैं। गुरु ग्रह की गिनती शुभ ग्रहों में होती है। गुरु ग्रह की शुभ द्दष्टि जिस भाव में पड़ती है उसमें लगातार वृद्धि और विस्तार होता है। आपको बता दें देवगुरु बृहस्पति 4 दिसंबर से वक्री अवस्था में होते हुए मिथुन राशि में गोचर कर रहेंगे। आइए जानते हैं गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से धनु राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


धनु राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति पहले और चौथे भाव से स्वामी होते हैं। ऐसे में 4 दिसंबर को गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके सातवें भाव में संचरण कर रहे हैं जिसके कारण आपको कई क्षेत्रों में इसका लाभ आपको मिलेगा। करियर-कारोबार से संबंधित मामलों में आपको विदेश से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। योजनाएं बहुत ही लाभकारी और सफल सिद्ध होंगी। जो लोग किसी तरह का धार्मिक कार्य आदि करते हैं उनको अपने प्रयासों से अच्छा मुनाफा अर्जित करने के मौका मिल सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी संग खुशियों की बौछार होगी। लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती है। 

ज्योतिष में गुरु ग्रह का महत्व
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को गुरु का दर्जा प्राप्त है। 
- गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। 
- कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं जबकि मकर राशि में गुरु नीच के होते हैं। 
- गुरु बृहस्पति को तीन विशेष द्दष्टियां प्राप्त है। पांचवी, सातवीं और नौवीं द्दष्टि।
- वैदिक ज्योतिष में गुरु बड़े भाई, शिक्षा, धन, संतान, ज्ञान और शिक्षा के कारक होते हैं। 
- गुरु बृहस्पति पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रों के स्वामी होते हैं। 
- जिन जातकों की कुंडली के पहले भाव यानी लग्न में गुरु स्वयं बैठ जाएं तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और ज्ञानी होता है। 
- कालपुरुष की कुंडली में गुरु नौवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और यह दूसरे, पांचवें, नौवें,दसवें और ग्यारहवें भाव के कारक होते है। 
- गुरु के दूसरे भाव में यानी धन के भाव में होने पर जातक बहुत धनी और समृद्धिशाली रहता है। 
-जब गुरु कुंडली के पांचवें भाव में होते हैं या फिर पाचवें भाव पर द्दष्टि डालते हैं तो जातक को उच्च शिक्षा और गुणी संतान की प्राप्ति होती है। 
- नवम भाव में गुरु के होने पर व्यक्ति शिक्षा और ज्ञान में परांगत होता है। कुंडली का दशम भाव कार्यक्षेत्र, करियर या पेशे का होता है दशम में गुरु हो तो व्यक्ति समाज में खूब प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाला होता है। 
विज्ञापन

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का ग्यारहवां भाव आय और लाभ का होता है। गुरु के इस भाव में होने पर जातक बहुत धन अर्जित करने में कामयाब होता है। 
विज्ञापन

- गुरु के कमजोर होने पर जातक को लीवर, किडनी, मधुमेह, पीलिया, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। 
- गुरु का रत्न पुखराज होता है। केले के वृक्ष को गुरु के रूप में पूजा जाता है। बृहस्पति गुरु पीले रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें