फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन राशि वालों को इस माह सेहत का रखना होगा ध्यान, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Sat, 29 Aug 2026 02:27 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। आइए विस्तार में जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर 
का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
कर्क राशि सितंबर 2026 मासिक राशिफल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि वायु तत्व की बुद्धिमान, संवादप्रिय और बहुमुखी प्रतिभा वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक तेज सोच वाले, सामाजिक और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में माहिर होते हैं। हालांकि कई बार अस्थिरता और जल्द प्रतिक्रिया देना इन्हें उलझनों में डाल सकता है। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मिथुन राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर की शुरुआत बेहद शुभ और लाभकारी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर व कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रमोशन और मनचाही जगह पर ट्रांसफर की इच्छा भी पूरी होने के योग हैं। हालांकि, महीने के मध्य में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। नई योजना से जुड़ने से पहले उसके नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी या भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

परिवार और रिलेशनशिप
सितंबर के उत्तरार्ध में संतान या किसी करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की आशंका है। भावनाओं में बहकर या गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से बचें। माह की शुरुआत में अपनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे, लेकिन बाद में रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने का दूसरा सप्ताह सेहत और निजी जीवन के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। इस दौरान अचानक बड़े खर्च सामने आने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए शुरुआत से ही बजट बनाकर चलें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा या शमीपत्र अर्पित करके पूजा करें। साथ ही गणेश अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
विज्ञापन

सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें