फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaturgrahi Yog: शनि की राशि कुंभ में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Tue, 06 Jan 2026 03:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक पंचांग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में कुंभ राशि में चार ग्रहों के संयोग से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल का जनवरी और फरवरी का महीना ग्रहों के गोचर, युति संबंध और अद्भत संयोगों से भरा रहने वाला होगा। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार कुभं राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र फरवरी के महीने में एक साथ स्थिति होंगे जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। चतुर्ग्रही योग के चलते कुछ राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी होंगी भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चार ग्रहों का योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनेगा। ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और मुश्किल से मुश्किल काम भी बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। करियर-कारोबार में आपको अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको जोखिम भरे कामों में निवेश करने से बचना होगा। आपको छोटे निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सोची समझी रणनीतियां कामयाब होंगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही अनुकूल और कारगर साबित होगा यह आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रहा है। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपको जमीन-जायदाद के कुछ सौदे हो सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। 
विज्ञापन


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और कागगर साबित होगा। आपकी राशि में यह गोचर कुंडली के लग्न स्थान पर बन रहा है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नया करने का अवसर आपको मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह पक्का हो सकता है। 

यदि आप अपनी विस्तृत कुंडली के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो myjyotish एप डाउनलोड करें और ज्योतिषी से बात करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आज का राशिफल 
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें