सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी रहने वाला है। सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। सैलरी में भी वृद्धि होने की संभावना है। सिंह राशि के जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अगस्त माह में लगने वाला यह चतुर्ग्रही योग नौकरी-व्यापार में तरक्की दिला सकता है। अगस्त के महीने में वृश्चिक राशि के जातकों को आय के कई नए साधन प्राप्त होने की संभावना है। इस माह आप अपनी आय से कुछ हिस्सा बचत भी कर पाएंगे। यदि आपके पास नौकरी नहीं है तो इस महीने आपको नौकरी मिलने की भी संभावना है। व्यापार में भी आपको मुनाफा हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को चतुर्ग्रही योग उत्तम फल प्रदान करेगा। धनु राशि के जातकों को अगस्त माह में हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव से आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। इस माह आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।