Chaturgrahi Yoga in Singh Rashi: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार अगस्त का महीना बेहद खास माना जा रहा है। अगस्त माह में सूर्यदेव की राशि सिंह में चार ग्रहों की युति होने जा रही है। अगस्त में सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध ग्रह पहले से ही सिंह राशि में विराजमान है और अगस्त में चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां सूर्यदेव और बुध देव कि युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा वहीं सिंह राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेगी। यह योग तीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा।