Budhaditya Rajyog 2026: नए साल के पहले महीने में कई ग्रहों की युति होगी। जनवरी माह में बुध और सूर्य की युति मकर राशि में बनेगी जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह योग 17 जनवरी को मकर राशि में बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, गणित, शेयर बाजार और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं सूर्यदेव को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, सरकारी नौकरी और पिता का कारक ग्रह माना जाता है। बुधादित्य राजयोग के बनने के कारण कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर-कारोबार में तरक्की और एक नया तरह का मुकाम हासिल हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां।